फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope( 28 October to 3 November): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 27 Oct 2024 12:11 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptaaik Kumbh Rashifal: नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने की बहुत आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने जीवन में किसी प्रकार का शार्टकट लेने से बचें और नियमों का उल्लंघन भूलकर भी न करें अन्यथा आपको आर्थिक एवं मानसिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कारोबार की दृष्टि से सप्ताह का पूर्वार्ध शुभता और लाभ लिए है लेकिन उत्तरार्ध में आपको मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको बाजार में फंसे हुए धन को निकालने में मुश्किलें आ सकती हैं। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो इसमें कुछ बाधाएं आ सकती हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को भी कठिन परिश्रम पर ही मनचाहा फल मिल पाएगा।
विज्ञापन


नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने की बहुत आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। जीवन के कठिन पलों में आपको स्वजनों का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर आपका उसके साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। खास बात यह कि कठिन समय में वो आपका संबल बनेगा। इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। सेहत सामान्य रहेगी। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन विधि-विधान से हनुमत उपासना तथा हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें