फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (28 Aug -03 Sept): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 27 Aug 2023 03:32 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। सप्ताह के शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। सप्ताह के शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। इस दौरान आपको अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देना होगा। आपको इस सप्ताह उन लोगों से बहुत सतर्क रहने की जरूरत रहेगी जो आपको गुमराह करने या फिर आपके काम को बिगाड़ने की फिराक में लगे रहते हैं। इस सप्ताह सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास करने और दूसरों के मामलें में बेवजह दखल देने से बचने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपको मौसमी बीमारी या फिर किसी पुराने रोग के उभरने के चलते शारीरिक कष्ट सहना पड़ सकता है। करियर-कारोबार के सिलसिले में असमय की गई यात्रा की थकान भी आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। वाहन सावधानी के साथ चलाएं और यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ख्याल रखें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार का विस्तार या फिर धन निवेश करते समय किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचना चाहिए। इस सप्ताह प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और ऐसा कोई कार्य न करें जो आपके रिश्ते को कमजोर करने का कारण बने। यदि आप सिंगल हैं और किसी के सामने अपने दिल की बात कहने की सोच रहे हैं तो आपको उचित समय का इंतजार करना चाहिए। जीवन के कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपका संबल बनेगा। 

उपाय: प्रतिदिन जल में काला तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और रुद्राष्टकं का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें