फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (26 June- 2 July): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 25 Jun 2023 05:15 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको घर-परिवार से जुड़ी किसी परेशानी से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ राशि

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको घर-परिवार से जुड़ी किसी परेशानी से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान छोटे भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इस सप्ताह करियर-कारोबार हो या फिर घर-परिवार, किसी भी मामले को सुलझाते समय आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह को नजरंदाज नहीं करना चाहिए, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। नौकरीपेशा व्यक्ति को इस सप्ताह नई जगह से काम के ऑफर मिल सकते हैं, लेकिन बदलाव का फैसला लेते समय आपको सभी नफे-नुकसान के बारे में विचार-विमर्श जरूर करना चाहिए। सप्ताह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा थोड़ी थकान भरी लेकिन लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपको अपने खान-पान और सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। साथ ही साथ वाहन सावधानी के साथ चलाएं क्योंकि चोट-चपेट लगने की आशंका है। यदि आप विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको मनचाही सफलता के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कुंभ राशि के लोगों का अधिकांश समय धार्मिक-सामाजिक कार्यों में बीतेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। किसी भी चुनौती का सामना करते समय आपका लव पार्टनर या फिर जीवनसाथी आपके साथ खड़ा नजर आएगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिवलिंग पर शमीपत्र और भस्म चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें