कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह जीवन में आने वाली छोटी-मोटी बाधाओं के बावजूद आपको मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह जीवन में आने वाली छोटी-मोटी बाधाओं के बावजूद आपको मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान उच्चाधिकारी आपके कार्यों से खुश नज़र आएंगे। आपकी मेहनत एवं अच्छे कार्यों की प्रशंसा होगी। आपको कार्य विशेष के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। हालांकि इस बीच आपको उन लोगों से भी खूब सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी जो अक्सर रंग में भंग डालने की कोशिश करते हैं। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत तथा परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों लिए समय अनुकूल है। उन्हें इस सप्ताह के अंत तक कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।
व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप किसी कारोबारी यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील करने व्यापारिक उन्नति को लेकर आपका मन हर्षित रहेगा। इस दौरान भूमि-भवन एवं वाहन सुख की प्राप्ति भी संभव है। यदि आपकी घर-परिवार के किसी सदस्य के साथ अनबन चल रही है तो इस सप्ताह किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से गलतफहमियां दूर होंगी और आपके रिश्ते एक बार फिर पटरी पर आ जाएंगे। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने सोच रहे हैं तो ऐसा करने पर आपकी बात बन सकती है। वहीं पहले से चहले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन पंचमुखी हनुमान जी की पूजा में उनकी चालीसा का सात बार पाठ करें।