मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह के प्रारंभ से ही आपको विभिन्न क्षेत्रों में मनचाही सफलता मिलती हुई नजर आएगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में लंबे समय से चली समस्या का समाधान निकल आने से आप राहत की सांस लेंगे। मित्रों तथा परिजनों का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी। भूमि-भवन आदि से जुड़े मामलों का बातचीत के जरिए समाधान निकलेगा। कोर्ट- कचहरी में यदि आपका कोई मामला लम्बित है, तो उसमें फैसला आपके हक में आ सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक अथवा मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
कारोबारियों के लिए यह समय उत्तम साबित होगा और वे मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे। विदेश से जुड़ा कारोबार करने वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों एवं सीनियर से मनचाहा सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस दौरान आपके भीतर योजना बनाकर कार्य करने की प्रवृत्ति रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।