फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (24-30 July): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 23 Jul 2023 04:22 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधानी हटी, दुर्घटना घटी स्लोगन को हमेशा याद रखना होगा। यह संदेश न सिर्फ आपको वाहन चलाते समय बल्कि अपना कारोबार करते समय भी ध्यान में रखना होगा।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर राशि 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधानी हटी, दुर्घटना घटी स्लोगन को हमेशा याद रखना होगा। यह संदेश न सिर्फ आपको वाहन चलाते समय बल्कि अपना कारोबार करते समय भी ध्यान में रखना होगा। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी योजना में सोच-समझकर धन निवेश करने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा उनका धन फंस सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को किसी दूसरे के भरोसे अपना काम छोड़ने से बचना होगा अन्यथा आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं और आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। इस दौरान आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे, ऐसे में उनसे भी खूब सावधान रहने की जरूरत बनी रहेगी।

सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा, जिसके चलते उनसे शारीरिक एवं मानसिक थकान हो सकती है। इस दौरान आप किसी मौसमी बीमारी या फिर पुरानी बीमारी के उभरने के चलते परेशान रह सकते हैं। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो ऐसा करते समय कोई भी फैसला जल्दबाजी या फिर भावना में बहकर न लें अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके जीवन में कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं जिनके कारण आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह समय आपके निजी या प्रेम संबंध की दृष्टि से प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान किसी बात को लेकर आपके पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो सकता है। इससे बचने के लिए छोटी-मोटी बात को तूल न दें और विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका है। जिसके कारण जीवनसाथी के साथ भी तनाव बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें और शनिवार के दिन किसी सफाईकर्मी को चाय की पत्ती दान करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें