फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (19-25 September): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 19 Sep 2022 12:38 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी मुश्किल दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी मुश्किल दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान आपको अपने इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिसके जरिए आप अपने सभी काम को आसानी के साथ समय पर पूरा करने में कामयाब होंगे। जो लोग लंबे समय से भूमि-भवन खरीदने की सोच रहे थे, उन्हें कोई अच्छा लाभदायक सौदा हाथ लग सकता है। हालांकि ऐसे किसी भी सौदे को जल्दबाजी में करने की भूल बिल्कुल न करें, अन्यथा एक छोटी सी गलती आपके लिए बाद में जी का जंजाल बन सकती है। सप्ताह के मध्य में घर की मरम्मत या फिर साज-सज्जा के लिए जेब से अधिक धन खर्च हो सकता है, जिससे आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपको लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में छोटी-मोटी बातों को तूल न देकर अपने काम पर ही फोकस करना बेहतर रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता पाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। 
विज्ञापन

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल और शमीपत्र चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें. शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर आटे का चौमुखा दीया जलाएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें