कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा,लेकिन कार्यक्षेत्र में आज आपके वाणी की मधुरता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और अधिकारी भी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थी आज अच्छा नाम कमा सकते हैं। आप खर्चों को लेकर परेशान नहीं होंगे,क्योंकि व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप उन्हे आसानी से पूरा पाएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कुछ असुविधा होगी,क्योंकि उनके शत्रु उनकी चुगली लगा सकते हैं।