कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत जीवन से जुड़ी कुछ समस्याओं को सुलझाते हुए बीतेगी। इस सप्ताह आपको घर-परिवार से जुड़े मसलों का हल निकालने के लिए थोड़ी ज्यादा भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। छोटे भाई-बहनों से सहयोग न मिलने के कारण आपका मन थोड़ा दु:खी रह सकता है। यह समय करिअर-कारोबार की दृष्टि से भी थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है, लेकिन यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके काम अचानक से अपने आप बनते हुए नजर आएंगे। इस दौरान व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा लाभप्रद साबित होगी। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता-सरकार से जुड़े कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। इस दौरान आप अपने आत्मविश्वास से सभी कार्यों को सिद्ध करेंगे। जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपके निर्णय की तारीफ करेंगे। यदि आप लंबे समय से सुख-सुविधा से जुड़ी चीज जैसे वाहन आदि खरीदने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह के अंत आपका यह सपना साकार हो सकता है, लेकिन इसे पूरा करने पर आपको अपनी जेब से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं, जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है और उधार मांगने तक की भी नौबत आ सकती है। यदि आप चाहते हैं कि आपका प्रेम संबंध प्रगाढ़ हो तो आपको अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करनी होगी और सोशल मीडिया या समाज में अपने संबंधों का प्रदर्शन करने से बचना होगा। कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपके साथ परछाईं की तरह खड़ा नजर आएगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना करें और शनिवार के दिन शनि संबंधी चीजों और विशेष रूप से छाया दान करें।