फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (17-23 October): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 17 Oct 2022 12:45 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में करिअर-कारोबार से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में करिअर-कारोबार से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों को मनचाहा अवसर प्राप्त होगा। परिवार के किसी प्रिय सदस्य की बड़ी उपलब्धि से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आर्थिक दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा कहा जाएगा। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। कारोबार के विस्तार की कामना पूरी होगी। खास बात यह कि इसमें आपको अपने इष्ट मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहद अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में जहां आपके कामकाज की सीनियर तारीफ करते नजर आएंगे तो वहीं आय के अतिरिक्त स्रोत भी बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी योजनाओं को पूरा करने से पहले उसका खुलासा करने से बचना चाहिए, अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं। साथ ही साथ आपको किसी भी कार्य में जल्दबाजी से भी बचना होगा। यदि आप कोई भूमि या भवन खरीदने या बेंचने जा रहे हैं तो सभी कागज अच्छी तरह से जांच लें, अन्यथा आपको भविष्य में बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से समय आपके लिए बेहद अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें