फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (15 To 21 August): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 15 Aug 2022 12:36 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर ही नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह घर और बाहर दोनों जगह पर वाद विवाद से बचें।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर ही नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह घर और बाहर दोनों जगह पर वाद विवाद से बचें। सप्ताह की शुरुआत में कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर लेने से बचें और अपने क्रोध को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें। यदि आप पार्टनरशिप मे व्यवसाय करते हैं तो धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें और आंख मूंदकर दूसरों पर भरोसा करने से बचें। यदि आप आर्थिक मामलों में सजग रहते हैं तो आपको लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलें। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। सेहत की दृष्टि से यह समय आपके लिए कष्टकारक साबित हो सकता है। इस दौरान मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहें और स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी मोटी परेशानी की अनदेखी न करें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। वाहन सावधानी के साथ चलाएं। चोट चपेट लगने की आशंका है। सप्ताह का उत्तरार्ध परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों और शोध कार्यों में जुटे लोगों के लिए शुभ साबित होगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान किस प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने से पुरानी यादें ताजा होंगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास बढ़ेगा। कठिन समय में जीवनसाथी हमेशा साथ बना रहेगा और आपको संबल प्रदान करेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें