कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अति उत्साह के साथ दूसरों पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करने से बचना होगा। ये दोनों ही चीजें आपके बने-बनाए काम को बिगाड़ने का बड़ा कारण बन सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत उन लोगों के लिए शुभ साबित होगी जो विदेश से जुड़े काम करते हैं फिर विदेश में जाकर अपने करिअर या फिर कारोबार को जमाना चाहते हैं। प्रापर्टी या फिर कंस्ट्रक्शन से जुड़ी काम करने वालों को मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के लिए अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। घर में किसी प्रिय सदस्य के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कार्यक्षेत्र में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। आपके विरोधी आपको लक्ष्य से भटकाने या फिर आपके कार्य में अड़ंगे डालने का काम कर सकते हैं। यह समय सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इस सप्ताह आप चोट-चपेट या फिर मौसमी बीमारी आदि के शिकार हो सकते हैं, जो आपकी खुशियों की चमक को थोड़ा फीका करने का काम करेगी। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का प्रस्ताव रखने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने के लिए आपके उचित समय आने का इंतजार करना चाहिए अन्यथा आपकी बनती बात बिगड़ सकती है और यदि आप पहले से ही प्रेम संबंध में चल रहे हैं तो आपको अपने प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन संकटमोचक श्री हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें।