कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपका कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के रिटायरमेंट होने के कारण उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से यदि आपको कुछ तनाव चल रहा था,तो वह भी समाप्त होगा। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं,जिसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। आपके आस पड़ोस में यदि कोई लड़ाई झगड़ा हो,तो उसमें चुप रहना होगा नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।