फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (08-14 Jan): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 07 Jan 2024 04:18 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सप्ताह आपको लोगों के बहकावे में आकर किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचना होगा अन्यथा आधी छोड़ सारी को धावै, आधी मिले न सारी पावै की कहावत आपके जीवन में चरितार्थ हो सकती है।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह आपको लोगों के बहकावे में आकर किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचना होगा अन्यथा आधी छोड़ सारी को धावै, आधी मिले न सारी पावै की कहावत आपके जीवन में चरितार्थ हो सकती है। करियर-कारोबार के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस दौरान अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अत्यधिक लालायित रहेंगे और उसे पाने के लिए अपना पूरा जोर लगा देंगे। इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों के कद एवं पद में वृद्धि के योग बनेंगे। रोजी-रोजगार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एंव सफल साबित होंगी। यदि आप अपने कारोबार में विस्तार की योजना बना रहे हैं या फिर किसी योजना में धन निवेश करने जा रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना बिल्कुल न भूलें। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी तीर्थ स्थान के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। इस राशि से जुड़ी महिलाओं का इस सप्ताह अधिक समय पूजा-पाठ में बीतेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। घर-परिवार से जुड़े बड़े फैसले लेते समय आपको परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। कुंभ राशि के जातकों का इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें