मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में बड़ी परेशानियों को दूर करने और कामनाओं को पूरा करने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। इस सप्ताह रोजी-रोजगार से जुड़ी कामना पूरी होगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। व्यवसाय में विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। मनोरंजन, सौंदर्य प्रसाधन आदि का व्यवसाय करने वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं पेशेवर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दिलाने वाली साबित होगी। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्त करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में धार्मिक-सामाजिक कार्यों में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको किसी कार्य विशेष के लिए पुरस्कृत या सम्मानित भी किया जा सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपकी बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। आपसी विश्वास एवं नजदीकियां बढ़ेंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से जुड़ी चिंता दूर होने पर आप सुकून महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की साधना तथा उनकी चालीसा का पाठ करें।