फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (7-13 August): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 06 Aug 2023 02:05 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने समय, ऊर्जा और धन का बहुत ज्यादा प्रबंधन करके चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक समय देना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने समय, ऊर्जा और धन का बहुत ज्यादा प्रबंधन करके चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक समय देना पड़ सकता है। इस दौरान कार्यों में आने वाली अड़चनें आपकी चिंताओं का बड़ा कारण बनेंगी। वहीं सप्ताह के मध्य में अचानक से सुख-सुविधा के सामान का क्रय अथवा घर की मरम्मत आदि से जुड़े कार्य में जेब से ज्यादा खर्च होने के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। हालांकि ऐसे समय में आपके इष्टमित्र और शुभचिंतक काफी मददगार रहेंगे।

इस सप्ताह उतार-चढ़ाव और आपाधापी भरे जीवन में आपका लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर आपके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और आपका संबंल बनेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में माता की सेहत को लेकर आपका मन चिंतित रह सकता है। हालांकि सेहत की दृष्टि से आपके लिए भी यह समय थोड़ा कष्टकारक रह सकता है। ऐसे में अपने खानपान और दिनचर्या पर आपको विशेष ध्यान देना उचित रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध की बजाय उत्तरार्ध ज्यादा शुभ साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा और आपकी बाजार में साख बढ़ेगी। यदि आप अपने कारोबार काा विस्तार करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले आपको अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लेनी चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होने पर आप राहत की सांस लेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर गणेश चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें