फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (22-28 May) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 21 May 2023 11:19 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलाने वाला साबित होगा।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलाने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही इष्ट-मित्रों की मदद से आपके अटके काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोग इस सप्ताह आप अपने कार्य को बहुत गंभीरता के साथ समय पर करेंगे, जिससे उन्हें अपने सीनियर की तरफ से प्रशंसा और अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में धनागम के मार्ग प्रशस्त होंगे। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद को सुलझाने में सफलता मिलेगी। परिजनों एवं मित्रों का सहयोग आपको पूरे सप्ताह उत्साहित रखेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने प्रयासों का आशातीत लाभ प्राप्त होगा एवं यदि आप प्रमोशन या फिर जीवन से जुड़े किसी क्षेत्र में कोई अन्य सफलता मिलने की आस लगाए हुए हैं तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय बढि़या चलता हुआ नजर आएगा। लव पार्टनर के साथ बढि़या ट्यूनिंग बनी रहेगी और उसके साथ अधिक समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। पति-पत्नी एक दूसरे को प्रसन्न रखने का प्रयास करेंगे। खन-पान में लापरवाही न बरतें, अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

उपाय: प्रतिदिन शिव की साधना और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें