फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (22-28 May): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 21 May 2023 11:14 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिथुन राशि वालों का यह सप्ताह हंसी-खुशी बीतने वाला है। इस सप्ताह आपको तमाम तरह के धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन

विज्ञापन

मिथुन राशि वालों का यह सप्ताह हंसी-खुशी बीतने वाला है। इस सप्ताह आपको तमाम तरह के धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में घर के किसी सदस्य को मिली बड़ी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में किसी प्रिय सदस्य के आने से आपकी खुशियों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। परिजनों के साथ अच्छे पल बिताने और पिकनिक-पार्टी के खूब अवसर प्राप्त होंगे। सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। आप खुद को चुस्त-दुरुस्त पाएंगे। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह गुडलक लिए है। व्यवसाय से जुड़े लोग अपने कारोबार का विस्तार करने में कामयाब होंगे। वृष राशि से जुड़े लोगों की बाजार में साख बढ़ेगी। बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। बीते कुछ समय से चली आ रही व्यापारिक मंदी इस सप्ताह काफी हद तक दूर हो जाएगी। करियर-कारोबार के संबंध में की गई यात्राएं शुभता और लाभ लिए रहेंगी। अपने प्रियतम के साथ समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें