मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। यदि बीते कुछ समय से आपका कोई काम अटका हुआ था और तमाम कोशिशों के बाद भी अब तक नहीं पूरा हो पाया है तो इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से बड़ी सरलता के साथ पूरा हो जाएगा। इस सप्ताह आपके द्वारा लिये गये निर्णय और कामकाज की तारीफ न सिर्फ घर में बल्कि कार्यक्षेत्र में भी होगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में विशेष लाभ एवं प्रगति मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार का विस्तार अथवा नया व्यवसाय करने की सोच रहे थे तो आपकी यह मुराद इस सप्ताह पूरी हो सकती है। इस सप्ताह भूमि, भवन और वाहन आदि के क्रय-विक्रय का भी योग बनेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते मधुर बने रहेंगे। इस पूरे सप्ताह आपको स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा एवं मोदक चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।