Cancer Weekly Horoscope (17 to 23 June): व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कागजी काम पूरा करने में किसी भी प्रकार ही लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक साबित होगा। करियर-कारोबार में आने वाली अड़चनों के चलते आपका मन खिन्न रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में किसी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। इस सप्ताह आपको स्वजनों का अपेक्षाकृत कम सहयोग और समर्थन हासिल हो पाएगा। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछ बड़े खर्च आने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के साथ कुछ चीजों को लेकर गलतफहमियां पैदा हो सकती है। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में अचानक से कुछ बड़े बदलाव होने के कारण आपको कठिनाई का अनुभव हो सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कागजी काम पूरा करने में किसी भी प्रकार ही लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।
यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो भागीदारी के मामलों को लेकर तनाव बना रह सकता है। इस दौरान कोई भी बड़ा फैसला आवेश में आकर लेने से बचें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। उच्च शिक्षा एवं रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा तथा शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।