Saptahik kark Rashifal: कर्क राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने कार्य सूझबूझ और योजनाबद्ध तरीके से करते हैं तो उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता मिल सकती है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कर्क राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने कार्य सूझबूझ और योजनाबद्ध तरीके से करते हैं तो उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको करियर और कारोबार से जुड़े बड़े अवसर हाथ लग सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर उनके सीनियर मेहरबान रहते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं लेकिन आपको उसे निभाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस सप्ताह आप अपने कार्य को स्वयं बेहतर तरीके से करने का प्रयास करें अन्यथा दूसरों के भरोसे रहने पर उसमें अपेक्षित सफलता न मिल पाएगी।
सप्ताह के मध्य में आपको अपनी आर्थिक स्थिति सुधरती हुई नजर आएगी क्योंकि आपको इस दौरान कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा तो वहीं नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। यदि आप बीते कुछ समय से आर्थिक दबाव के चलते कोई निर्णय नहीं ले पा रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह दिक्कत भी दूर हो जाएगी। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह यदि भूमि-भवन से जुड़े विवादों को सुलह-समझौते से दूर करने का अवसर प्राप्त हो तो उसमें उन्हें चूकना नहीं चाहिए। यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे बढ़ने का अवसर मिले तो आप इसमें बिल्कुल न संकोच करें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वजनों की भावनाओं की कद्र करें तथा किसी का भूलकर भी उपहास या अपमान न करें। प्रेम प्रसंग में उतावलेपन से बचें। व्यस्त जीवन में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।