Saptahik Mithun Rashifal:तंदुरुस्ती हजार नियामत है। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह इस कहावत को हर पल याद रखना होगा। निश्चित रूप से इस समय भाग्य आप पर मेहरबान है और आपको अपने कार्य में मनचाही सफलता भी मिल रही है
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
तंदुरुस्ती हजार नियामत है। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह इस कहावत को हर पल याद रखना होगा। निश्चित रूप से इस समय भाग्य आप पर मेहरबान है और आपको अपने कार्य में मनचाही सफलता भी मिल रही है लेकिन आपको अपने कामकाज की व्यस्तता के बीच अपनी सेहत और संबंध पर इस सप्ताह विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने से मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो सकते हैं। किसी भी शारीरिक समस्या को इग्नोर न करें अन्यथा आपको रोग के बढ़ जाने पर अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।
करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। यदि आप किसी पद की प्राप्ति अथवा किसी स्थान पर तबादले आदि के लिए प्रयासरत थे आपको इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो जाएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको भूमि-भवन और वाहन आदि का सुख प्राप्त होने की संभावना बनेगी। कामकाजी महिलाओं के लिए समय अत्यंत शुभ है। घर और बाहर दोनों जगह उनका सम्मान बढ़ेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बन सकती है। जीवनसाथी के साथ भी किसी बात को लेकर मतभेद बना रहेगा। प्रेम प्रसंग में आप अपने लव पार्टनर से जरूरत से ज्यादा अपेक्षाएं रख सकते हैं जिसके न पूरे होने पर आपको निराशा हाथ लग सकती है।
उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।