फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (16-22 Oct) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 15 Oct 2023 01:29 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लेकर आया है, लेकिन आप इसका अधिक लाभ तभी उठा पाएंगे जब आप अपने काम को कल पर टालने की बजाय समय पर करेंगे और लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लेकर आया है, लेकिन आप इसका अधिक लाभ तभी उठा पाएंगे जब आप अपने काम को कल पर टालने की बजाय समय पर करेंगे और लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने का प्रयास करेंगे। चूंकि समय आपके पक्ष में है इसलिए आपको नये व्यवसायिक उद्यम की शुरूआत करने और नौकरी की तलाश तेज कर दें। ऐसा करते ही आपको लोगों का भी साथ और सहयोग मिलने लगेगा। यदि आप विदेश में नौकरी की तलाश में है या फिर वहां से जुड़ा कोई कारोबार करना चाहते हैं तो इस राह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। समाज में उनका प्रभाव बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान आप अपने बिजी शेड्यूल में से थोड़ा समय निकालकर अपने प्रियजनों और परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंध के लिए यह समय आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहेगा और आप अपने लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संंबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से तीर्थाटन का प्रोग्राम बन सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहें और खान-पान में लापरवाही न करें। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं गंगाजल चढ़ाकर शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें