फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (1 To 7 April): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 31 Mar 2024 11:05 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले ज्यादा शुभता और लाभ लिए हुए है। इस सप्ताह की शुरुआत में ही आपको किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले ज्यादा शुभता और लाभ लिए हुए है। इस सप्ताह की शुरुआत में ही आपको किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आपकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। बेरोजगार लोगों को मनचाहे रोजगार की प्राप्ति होगी तो वहीं पहले से कार्यरत लोगों की मनचाहे जगह पर तबादले या प्रमोशन की कामना पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपके पद एवं कद में वृद्धि के योग बनेंगे। आपके सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे। उसमें आपको यथोचित प्रगति एवं लाभ होता हुआ दिखाई देगा।
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से पिकनिक-पर्यटन के योग बनेंगे। इस दौरान की जाने वाली यात्रा सुखद साबित होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह घर-परिवार में धार्मिक-आध्यात्मिक कार्य संपन्न होंगे। परिजनों के साथ अधिक समय व्यतीत होने के कारण पारस्परिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपकी लाइफ में किसी मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। पूर्व में चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें