फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (08-14 Jan) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 07 Jan 2024 04:17 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्क राशि के लिए यह सप्ताह सुख-समृद्धि और सफलता के लिए नए द्वार खोलने वाला है। इस सप्ताह करियर कारोबार के संबंध में किए गये प्रयास पूरी तरह से सफल होंगे।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क

विज्ञापन

कर्क राशि के लिए यह सप्ताह सुख-समृद्धि और सफलता के लिए नए द्वार खोलने वाला है। इस सप्ताह करियर कारोबार के संबंध में किए गये प्रयास पूरी तरह से सफल होंगे। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको इस सप्ताह किसी बड़ी संस्था से मनचाहा ऑफर मिल सकता है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी होगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सीनियर प्रशंसा करेंगे। सप्ताह के मध्य में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक के बल पर विरोधियों की सभी चालों को नाकाम करने में कामयाब होंगे। कुल मिलाकर आपको करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति मिलेगी। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपके लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको उच्च लाभ की प्राप्ति होगी और आपकी बाजार में साख बढ़ेगी। इस दौरान आप अपने व्यवसाय को तेजी से आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा और नजदीकियां बढ़ेंगी। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपका विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा तो वहीं शादीशुदा लोगों का जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूर्ध चढ़ाकर शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें