फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (08-14 Jan): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 07 Jan 2024 04:17 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध अत्यंत ही व्यस्तता लिए रहने वाला है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध अत्यंत ही व्यस्तता लिए रहने वाला है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। घर-गृहस्थी से जुड़े कार्यों को भी निबटाने के लिए आपको खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आपके पेशेवर जिंदगी से जुड़ी कुछ समस्याओं का असर आपके निजी जीवन में भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को भले ही कारोबार के सिलसिले में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़े लेकिन उन्हें इसमें खासा लाभ होगा। संचित धन में वृद्धि होगी। विदेश से जुड़े कारोबार करने वाले लोगों के लिए विशेष लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपकी कूटनीति कारगर साबित होगी। सत्ता-सरकार से निकटता का आप पूरा लाभ उठाएंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। यदि बीते सप्ताह आपके प्रेम-प्रसंग में कुछ दिक्कतें आ गईं थीं, इस सप्ताह किसी मित्र की मदद से वो दूर हो जाएंगी। सारी गलतफहमियां दूर होंगी और लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति संभव है। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन पीले पुष्प चढ़ाकर भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें