फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (05-11 June) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 05 Jun 2023 11:22 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सप्ताह आपके आफिस में कामकाज का ज्यादा बोझ बना रह सकता है। आप काम की उलझनों में फंसे रहेंगे, जिसके चलते आप अपने शरीर और खान-पान पर कम ध्यान दे पाएंगे।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह उनके कर्म के अनुसार फल मिलेगा। यदि आप सावधानी के साथ चीजों को समय पर निबटाते हैं तो आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे लेकिन यदि आप किसी काम में लापरवाही या आलस्य करते हैं तो निश्चित तौर पर आपको आशा से अनुकूल परिणाम मिलने में मुश्किलें आएंगी। इस सप्ताह आपके आफिस में कामकाज का ज्यादा बोझ बना रह सकता है। आप काम की उलझनों में फंसे रहेंगे, जिसके चलते आप अपने शरीर और खान-पान पर कम ध्यान दे पाएंगे। नतीजतन, आपको शारीरिक थकान और पेट संबंधी परेशानियां बनी रह सकती हैं। सप्ताह के मध्य में आलस्य के चलते कोई सुनहरा मौका आपके हाथ से निकल सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह किसी जोखिम भरी योजना या कारोबार में धन निवेश करने से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन से जुड़े विवाद के संबंध में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान आपके खर्चे अनियंत्रित ढंग से बढ़ जायेंगे। पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए आपको अन्य स्रोत से अर्निंग या फिर किसी से उधार लेना पड़ सकता है। प्रेम संंबंध की दृष्टि से यह सप्ताह प्रतिकूल रहने वाला है। लव पार्टनर से मेल-मिलाप में दिक्कतें आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर सफेद चंदन लगाएं और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें