मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। इस सप्ताह की शुरुआत में अचानक आपको लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा खर्चीली, थकान भरी अपेक्षा से थोड़ा कम फल देने वाली रह सकती है। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन के विवाद आपकी चिंता के कारण बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में बाधाएं आ सकती है। इस दौरान घर की मरम्मत या अन्य जरूरत पर जेब से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। हालांकि इस सप्ताह आपको अधिक से अधिक अपने धन को सुरक्षित रखने, मौजूदा संसाधनों को पुर्नव्यवस्थित करने के साथ विनम्र बने रहने की बहुत जरूरत रहेगी। कर्ज लेकर सुखों को भोगने से बचें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने साझेदार पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना या निर्भर रहना बड़े नुकसान का कारण बन सकता है। इस दौरान आपको अपनी योजनाओं और परिसम्पत्तियों को दूसरे के सामने उजागर करने से बचना चाहिए। लव लाइफ हो या फिर आपका वैवाहिक जीवन आपको अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहना चाहिए, अन्यथा संबंधों में दरार आ सकती है।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा और पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।