Saptahik kark Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही जीवन में मिलने वाली सफलता से आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही जीवन में मिलने वाली सफलता से आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। हांलाकि आपको इस पूरे सप्ताह अति उत्साह से बचने की आवश्यकता भी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। किसी तीर्थ विशेष की यात्रा पर जाने का भी अचानक से प्रोग्राम बन सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलता रहेगा। कारोबार में लाभ और प्रगति के योग बनेंगे।
सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से संबंधित यात्रा भविष्य में बड़े लाभ प्राप्ति का कारण बनेगी। कुल मिलाकर व्यवसायी वर्ग अपने कारोबार से सन्तुष्ट नजर आएगा। इस दौरान आपकी किसी प्रभावी व्यक्ति से मेल-मुलाकात संभव है। आर्थिक दृष्टि से समय शुभ फलप्रद बना हुआ है। पर्याप्त धनागम के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। पारिवारिक दृष्टि से यह पूरा सपताह आपके लिए शुभ फलप्रद बना हुआ है। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपके विवाह की बात चल सकती है अथवा आपकी किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आपको घर-परिवार एवं जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो यह सप्ताह सेहत की दृष्टि से भी सामान्य रहने वाला है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में चालीसा का पाठ करें।