फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (02 to 08 September): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 01 Sep 2024 05:43 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Mithun Rashifal: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जरा ज्यादा ही भागदौड़ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके मनोरथ पूरे तो होंगे लेकिन उसमें बड़ी दिक्कतें भी आएंगी।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जरा ज्यादा ही भागदौड़ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके मनोरथ पूरे तो होंगे लेकिन उसमें बड़ी दिक्कतें भी आएंगी। हालांकि आप अपने विवेक एवं बुद्धिबल से सभी समस्याओं से पार पाने में कामयाब रहेंगे। सप्ताह के प्रारंभ में आपको शारीरिक एवं मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इस दौरान आप अपने खानपान एवं दिनचर्या का विशेष ख्याल रखें तथा मौसमी बीमारी को लेकर सचेत रहें। इस दौरान किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने की आशंका भी रहेगी। ऐसे में किसी भी दिक्कत को नजरअंदाज न करें और उसका समय पर इलाज करवाएं। रोजी-रोजगार की दृष्टि से सप्ताह का पूर्वार्ध जहां परेशानी लिए रह सकता है, वहीं उत्तरार्ध में आपको भाग्य का सहयोग मिलता हुआ नजर आएगा।

इस दौरान नौकरीपेशा वर्ग के लिए कार्यक्षेत्र में कुछ हद तक अनुकूलता आ सकती है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर और जूनियर का विशेष सहयोग मिल सकता है। अधिकारी वर्ग आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करेंगे। सप्ताह के अंत तक आप कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। हालांकि कोई भी व्यापारिक निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना बिल्कुल न भूलें और यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो साझेदार पर जरूरत से ज्यादा विश्वास नहीं करें। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें