फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (4 To 10 March): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 03 Mar 2024 12:42 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कुछ कम फल देने वाली साबित होगी, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। इस दौरान घर-परिवार से जुड़ी समस्याएं भी आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं। कन्या राशि के जातक परिवारिक समस्याओं का समाधान खोजते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह की उपेक्षा न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। इस सप्ताह अपनी दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान दें अन्यथा आपको शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। विशेष रूप से सप्ताह के मध्य में अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें और मौसमी बीमारी से बचें। इस दौरान दूसरों के साथ बात-व्यवहार करते समय उनके मान-सम्मान का ध्यान रखें और कोई भी ऐसा आचरण न करें जिससे आपकी मान-प्रतिष्ठा को नुकसान होने की आशंका रहे। सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन


कन्या राशि के जातकों का इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। हाल-फिलहाल में हुई किसी के साथ मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती हैं, लेकिन उतावलेपन अथवा भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसा कार्य न करें जिसके कारण आपको सामाजिक बदनामी झेलनी पड़े। सुखी वैवाहिक जीवन जीने के लिए कन्या राशि के जातकों को अपने लाइफ पार्टनर की फीलिंग्स को नजरंदाज करने से बचना चाहिए। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपनी भावनओं को पार्टनर के सामने सही तरह से प्रदर्शित करें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करके उनकी चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें