फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (31 July- 06 August) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 30 Jul 2023 02:47 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह सप्ताह कुछ कठिनाईयों भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में ही आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह किसी के बहकावे में आकर जोखिम भरी डील को करने से बचना होगा अन्यथा आपको बाद में आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह सप्ताह कुछ कठिनाईयों भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में ही आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। कामकाज से संबंधित मिले हुए टारगेट को समय पर पूरा करने को लेकर मन तनाव में रहेगा। इस दौरान आपका अचानक से किसी अन्य विभाग या शहर में तबादला हो सकता है। निजी जीवन में घरेलू समस्याएं भी  आपकी चिंता का कारण बन सकती है। संतान के भविष्य को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा।
विज्ञापन


जीवन की इन तमाम चुनौतियों और परेशानियों के बीच आपका जीवनसाथी या फिर आपका लव पार्टनर आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। इष्टमित्रों के साथ लव पार्टनर से मिले संबंल से आप काफी राहत महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत में सत्ता-सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति की मदद से अटके काम पूरे होंगे। इस सप्ताह सेहत संबंधी किसी भी छोटी-मोटी दिक्कत को इग्नोर न करें अन्यथा लापरवाही करने पर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन गणपति उपासना करें तथा बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरे रंग के वस्त्र और श्रृंगार का सामान दान करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें