कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकता है। इस दौरान आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों का कम सहयोग मिल पाएगा और अपने टारगेट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की जरूरत रहेगी। रोजी-रोजगार की तलाश में जुटे लोगों का इंतजार बढ़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको अपनी सेहत औरं संबंधों पर विशेष ध्यान देना होगा। इस दौरान आपकी सेहत आपके सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में अड़चन डालने का काम करेगी। आप मौसमी या फिर कोई पुरानी बीमारी के उभरने के कारण परेशान हो सकते हैं। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े मामले आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकते हैं। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वालों को दूसरों पर आंख मूंद कर भरोसा करने से बचना होगा, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह निजी जीवन या फिर प्रेम संबंध आ रही परेशानियों से आंख मूंदने की बजाय उसका सामना और समाधान खोजना उचित रहेगा। लव पार्टनर के साथ उपजी गलतफहमियों को दूर करने के लिए संवाद का सहारा लें। कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपके साथ परछाईं की तरह बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर पूजा करें एवं किसी भी कार्य विशेष के लिए निकलते समय बड़ी-बूढ़ी स्त्री का आशीर्वाद अवश्य लें।