कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपको विभिन्न क्षेत्रों से सुखद समाचार सुनने को मिलेंगे। आपके सोचे हुए कार्य समय से पूरे होंगे। इष्ट-मित्रों और स्वजनों का जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सहयोग और समर्थन बना रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी। जिससे आपको हर तरफ सकारात्मक माहौल बनता हुआ नजर आएगा। बीते लंबे समय से चली आ रही बड़ी समस्या का समाधान खोजने में बड़ी कामयाबी हाथ लग सकती है।
कन्या राशि के जातक इस सप्ताह बड़े से बड़े कार्य को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करने में सफल साबित होंगे। यह सप्ताह कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वालों के अत्यधिक फलदायी साबित होगा। वित्तीय दृष्टि से देखें तो यह सप्ताह आपके लिए गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपकी न सिर्फ विभिन्न स्रोतों से आय होगी बल्कि आपके संचित धन में भी वृद्धि होगी। पूर्व में किए गए निवेश से बड़ा लाभ होने की संभावना है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी अपने पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य युवक-युवतियों की रिश्ते की बात चल सकती है। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।