Saptahik Singh Rashifal: सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। आप पाएंगे कि आपके जीवन की गाड़ी कभी रुक-रुक कर तो कभी तेजी से आगे बढ़ती हुई नजर आएगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। आप पाएंगे कि आपके जीवन की गाड़ी कभी रुक-रुक कर तो कभी तेजी से आगे बढ़ती हुई नजर आएगी। करियर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको छोटे-छोटे कार्यों के लिए अधिक परिश्रम करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर कार्य की अधिकता के चलते शारीरिक और मानसिक थकान बनी रहेगी। इस सप्ताह उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। सरकारी एवं स्थायी कर्मचारियों का अचानक से अनचाही जगह पर तबादला संभव है।
सिंह राशि के जातकों को सप्ताह के मध्य में लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान लोगों के साथ हंसी-मजाक करते समय इस बात का ख्याल रखें कि किसी का उपहास न होने पाए, अन्यथा वर्षों से बने संबंध में दरार पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी तीर्थ अथवा धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। इस दौरान आपका मन धर्म-अध्यात्म एवं सामाजिक कार्य में खूब रमेगा। सिंह राशि के जातकों को कुसंगति से बचते हुए अपने समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहे फल की प्राप्ति की कामना अधूरी रह सकती है। अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर पर हावी होने की बजाय उसकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य देवता को तांबे के लोटे से जल दें और सूर्याष्टकं का पाठ करें।