फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (18 to 24 November): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 17 Nov 2024 05:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधानी हटी, दुर्घटना घटी स्लोगन को हर समय अपने दिमाग में बनाए रखना है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधानी हटी, दुर्घटना घटी स्लोगन को हर समय अपने दिमाग में बनाए रखना है। इसके यह मायने हैं कि आपको अपने कार्य को बहुत सूझबूझ के साथ समय पर बेहतर तरीके से करने की जरूरत रहेगी अन्यथा आपको अपेक्षित परिणाम या फिर कहें लाभ या सफलता में कमी देखने को मिल सकती है। इस सप्ताह आपको अपने कार्य योजना बनाकर और समयबद्ध तरीके से करने की आवश्यकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कागजी काम में लापरवाही तथा नियमों के उल्लंघन करने से बचना चाहिए अन्यथा बेवजह की मानसिक एवं आर्थिक परेशानी उठानी पड़ सकती है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अपने बॉस से बनाकर चलें और अपने जूनियर की भावनाओं का सम्मान करें। 
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं, जिससे आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान वाहन सावधानी के साथ चलाएं। जीवन के कठिन समय में आपके इष्टमित्र एवं शुभचिंतक काफी मददगार साबित होंगे। जीवनसाथी से सुख-सहयोग में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर हुआ मनमुटाव दूर होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध तक किसी महिला मित्र की मदद से गलतफहमियां दूर होंगी और एक बार फिर रिश्ते पटरी पर आ जाएंगे। 
विज्ञापन


उपाय: बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं तथा प्रतिदिन गणेश भगवान की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें