Leo Weekly Horoscope: सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी कदम खूब सोच समझकर उठाने की आवश्यकता रहेगी। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह जोश में आकर होश खोने से बचना होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी कदम खूब सोच समझकर उठाने की आवश्यकता रहेगी। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह जोश में आकर होश खोने से बचना होगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको जोखिम भरने निवेश करने की गलती नहीं करनी चाहिए तथा लेनदेन में खूब सावधानी बरतें। इस सप्ताह आप अपने कागजी काम समय से निबटा लें अन्यथा आपको नाहक ही तमाम तरह की परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से जूझना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर की तरफ से भी अपेक्षित सहयोग न मिलने पर आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
सिंह राशि के जातक भूलकर भी आवेश में आकर अथवा भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा निर्णय न लें अन्यथा बाद में उन्हें पछताना पड़ सकता है। यदि आपका अपने लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद या विवाद चल रहा है तो आपको उसे संवाद के जरिये दूर करने का प्रयास करना उचित रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको अपने लव अथवा लाइफ पार्टनर से जरा ज्यादा ही उम्मीदें रह सकती हैं, जिसके न पूरा होने पर आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने माता-पिता की की तरफ से भी अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।