Saptahik kanya Rashifal:उन्हें कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम प्रसंग में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से मन परेशान रहेगा। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है।
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी निर्णय को जल्दबाजी अथवा भावनाओं में बहकर लेने से बचना होगा अन्यथा उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत बहुत ज्यादा भागदौड़ भरी रहने वाली है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहें क्योंकि वे आपके कार्य और आपकी साख को बिगाड़ने के लिए साजिश रच सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में भूलकर भी अपना काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ें अन्यथा बनता काम भी बिगड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का विशेष ख्याल रखें। इस दौरान आपको सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में सफलता पाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को मिलाजुला कर काम निकलवाना पड़ेगा।
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह धन का लेनदेन करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। किसी को धन उधार देने से पहले खूब सोच-विचार कर लें अन्यथा उसे बाद में वापस पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह सप्ताह कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। उन्हें कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम प्रसंग में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से मन परेशान रहेगा। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें तथा शुक्रवार के दिन कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।