कन्या
कन्या राशि के जातकाें को सप्ताह की शुरुआत करियर या कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद के मुताबिक थोड़ा कम लाभप्रद साबित होगी, जिससे मन थोड़ा खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज को लेकर बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। यह समय कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। उन्हें अपने कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बनाने में दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान अचानक से किसी बड़े खर्च के आ जाने के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। हालांकि आप अपने इष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों की मदद से इन सभी समस्याओं से उबरने में कामयाब हो जाएंगे। आपके इस कठिन समय में आपका लव पार्टनर या फिर जीवनसाथी आपके साथ परछाईं की तरह खड़ा रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा क्योंकि आप इस दौरान किसी मौसमी या फिर पुरानी बीमारी से प्रभावित हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में अपने शरीर के साथ बिल्कुल भी लापरवाही न करें, अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की सोच रहे हैं तो इस पर परिजन की स्वीकृति के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें और बुधवार के दिन गाय को हरा चारा डालें।