फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (14-20 Nov): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 13 Nov 2022 04:56 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। सप्ताह की शुरुआत में घर के किसी प्रिय सदस्य से जुड़ी शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह 

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। सप्ताह की शुरुआत में घर के किसी प्रिय सदस्य से जुड़ी शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यह सप्ताह उनके लिए बेहद लकी साबित होगा जो लंबे समय से भूमि-भवन आदि के क्रय-विक्रय के लिए प्रयासरत थे। सप्ताह के अंत तक उनका सौदा हो जाएगा और उसमें उन्हें मनचाहा लाभ भी होगा। विदेश में करियर या फिर कारोबार के लिए प्रयासरत लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएंं मनचाही सफलता एवं लाभ दिलाने वाली साबित होंगी। जो लोग लंबे समय से अपने कारोबार में विस्तार की सोच रहे थे। इस सप्ताह उनकी यह योजना साकार होती नजर आएगी। खास बात यह कि ऐसा करने में आपको अपने इष्ट-मित्रों और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में आप सुख-सुविधा की चीजों या फिर घर की साज-सज्जा में बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। यदि आप किसी के सामने प्रपोज करने की सोच रहे थे तो ऐसा करने पर आपकी बात बन जाएगी। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 
उपाय: प्रतिदिन सूर्य नारायण को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें