कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय से पूरे होते हुए नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के संबंध में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद और अपेक्षा से अधिक लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान इष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों की मदद से अपने करियर को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको इस सप्ताह कहीं से अच्छा प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।
सप्ताह के मध्य में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का सपना पूरा होता नजर आएगा। यदि आपका किसी सरकारी योजना या व्यवसाय में धन फंसा हुआ है तो किसी व्यक्ति विशेष की मदद से निकल आएगा। आमदनी के साधनों में निरंतर वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक कहीं से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने खान-पान और अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी, अन्यथा थोड़ी सी लापरवाही के चलते आपको शारीरिक और मानसिक कष्ट उठाना पड़ सकता है। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर पूजा और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।