भाग्य का सहयोग मिलने पर आपका कहीं फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। सप्ताह के मध्य में किसी प्रियजन के घर मं आने से खुशियों का माहौल रहेगा। पूरे सप्ताह आपके घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा और धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल और फलप्रद साबित होगा। इस सप्ताह आपके सोचे हुए सारे काम समय पर पूरे होते नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत आर्थिक रूप से बहुत शुभ रहने वाली है। इस दौरान आपको किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर सुलह-समझोते से विवाद का हल निकल सकता है। घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े निर्णय को लेते समय आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस दौरान किसी व्यक्ति विशेष की मदद से रोजी-रोजगार की कामना पूरी होगी तो वहीं पहले से कार्यरत नौकरीपेशा लोगों के अपने अधिकारियों और सहयोगियों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। इस दौरान आपको कई स्रोतों से लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
भाग्य का सहयोग मिलने पर आपका कहीं फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। सप्ताह के मध्य में किसी प्रियजन के घर मं आने से खुशियों का माहौल रहेगा। पूरे सप्ताह आपके घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा और धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपका प्रयास सफल हो सकता है। वहीं पूर्व से चले आ रहे संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आपको लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा गणपति को दूर्वा चढ़ाकर गणेश चालीसा का पाठ करें।