सप्ताह की शुरुआत में आपको पूर्व में किए गए किसी बड़े निर्णय या कार्य से लाभ और सम्मान मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि के जातकों की किस्मत के सितारे इस सप्ताह बुलंदी पर नजर आ रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको पूर्व में किए गए किसी बड़े निर्णय या कार्य से लाभ और सम्मान मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। जोश एवं पराक्रम में वृद्धि होने के कारण लंबे समय से अटके काम को निबटाने में सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। सत्ता-सरकार से लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में धार्मिक-सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। किसी संस्था या व्यक्ति विशेष के साथ जुड़कर बड़ा कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्य की रूपरेखा तैयार होगी। युवाओं का विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। यदि आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे थे तो बात बन जाएगी। इस काम में आपकी महिला मित्र काफी मददगारी साबित होगी। वहीं पहले से प्रेम संबंध में चल रहे लोगों के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के लिए लंबी या छोटी दूरी की यात्रा घूमने-फिरने निकल सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें। घर से किसी विशेष कार्य को करने के लिए निकलते समय अपनी मां या मां समान स्त्री का आशीर्वाद प्राप्त करें।