फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (04 July To 10 July 2022): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 04 Jul 2022 12:35 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिंह के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। इस सप्ताह क्रोध में आकर या फिर भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें।
विज्ञापन
जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह

विज्ञापन

सिंह के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। इस सप्ताह क्रोध में आकर या फिर भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें। सप्ताह की शुरुआत में किसी योजना या व्यवसाय में धन निवेश करते समय खूब सावधानी बरतें और उसे किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचें। इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से भी बचना होगा, अन्यथा आपको बड़ी आर्थिक चोट पहुंच सकती है। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकते हैं। स्वजनों का अपेक्षा से कम सहयोग मिलने के कारण मन खिन्न रहेगा। काम को आगे टालने की प्रवृत्ति आपकी परेशानी का बड़ा सबब बन सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में इस दौरान वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट-चपेट लगने की आशंका है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत भी आपकी परेशानियों में इजाफा करती हुई नजर आएगी। हालांकि इस दौरान कोई प्रिय व्यक्ति जैसे लव पार्टनर, जीवनसाथी आपकी दु:ख-तकलीफ में संबंल बनता नजर आएगा। यदि आप चाहते हैं कि आपके प्रेम संबंध मजबूत हों और उसमें दरार न पड़े तो आपको लव पार्टनर की मजबूरियों और भावनाओं की अनदेखी करने से बचना चाहिए। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य नारायण को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें