वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में बनते कामों में बाधा आने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान अपना काम किसी के भरोसे न छोड़ें और न ही अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले किसी को बताएं। इस दौरान कायक्षेत्र पर खूब सावधान रहें क्योंकि आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। घर-परिवार से के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। हालांकि इस सप्ताह आपको अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रखने की जरूरत रहेगी।
मौसमी बीमारी को लेकर खूब सतर्क रहें। सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपको अपने करियर या कारोबार से जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी या भावना में बहकर लेने से बचना चाहिए, अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।
परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाहे परिणाम पाने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में भाई-बहन से लेकर किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। इस दौरान अपनी वाणी और व्यवहार पर पूरा नियंत्रण रखें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की मजबूरियों को समझने का प्रयास करें। कठिन समय में आपका जीवनसाथी परछाईं की तरह आपके साथ खड़ा रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और बजरंग बाण का पाठ करें।