फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (14-20 Nov): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 13 Nov 2022 05:00 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनु 
विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए बीते सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह अधिक शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में लोगों का पूरा सहयोग मिलता नजर आएगा, जिसके कारण आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे, उन्हें इस सप्ताह मनचाहा अवसर प्राप्त हो सकता है। संभव है कि यह रोजगार आपको अपनी जन्मभूमि से कहीं दूर प्राप्त हो। इस सप्ताह आप सुख-सुविधा से जुड़ी कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं, जिसे आप लंबे समय से लेने की सोच रहे थे। इस दौरान घर की साज-सज्जा या रिपेयरिंग आदि में जेब से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। इस सप्ताह महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों में बीतेगा। विदेश से जुड़े कार्य या कारोबार करने वालों को सप्ताह के उत्तरार्ध में विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से आपको इस सप्ताह बेहद सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। लव पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार की गलतफहमी को विवाद की बजाय संवाद से दूर करें और ऐसे लोगों से उचित दूरी बनाए रखें जो आपको भड़काने की कोशिश करते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। हालांकि आपको खुद भी मौसमी बीमारी के प्रति सचेत रहने की जरूरत रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को पीले पुष्प चढ़ाकर पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें