फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (14-20 August): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 13 Aug 2023 01:46 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से होगी। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति होती हुई नजर आएगी।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से होगी। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति होती हुई नजर आएगी। यदि आप अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन सही से करते हैं तो आपके लिए यह सप्ताह सफलता के पंख लगा सकता है। आपके द्वारा किए गये कार्यों का आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने इष्टमित्र की मदद से अटके हुए काम को पूरा करने में कामयाब होंगे। आपके जीवन से जुड़ी बाधाएं दूर होंगी। आप अपनी योजनाओं को समय पर पूरा करने में कामयाब होंगे। इस दौरान आपको सत्ता-सरकार, इष्टमित्रों से अधिक मदद मिलने की उम्मीद है। सप्ताह के मध्य में आपको बड़े संपर्कों का लाभ मिलेगा। इस दौरान आपको किसी बड़ी योजना के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप कांट्रैक्ट या कमीशन पर काम करते हैं तो आपके लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। विदेश से जुड़े व्यवसाय करने वालों के लिए भी यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने कामकाज से कुछ नए लोगों को जोड़ने में सफल हो जाएंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। यदि आपको पहले से कोई कोई दिक्कत चली आ रही थी तो आपको इस सप्ताह स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संबध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर होंगी और प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें