वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह आप उन लोगों से उचित दूरी बनाए रखें जो आपको शार्टकट या फिर कहें गलत तरीके से कमाई या लाभ प्राप्त करने के लिए उकसाते हैं। इस सप्ताह किसी भी तरह का नियम और कानून न तोड़ें और न ही अपने कामकाम में किसी तरह की लापरवाही बरतें, अन्यथा आपको नुकसान और अपमान दोनों ही झेलना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपके अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। यदि आप आपने कारोबार का विस्तार करने या फिर उसमें बदलाव करने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए उचित नहीं है। ऐसा करने के लिए आपको सही समय का इंतजार करना चाहिए। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपको धन का लेन-देन एवं हिसाब-किताब करते समय पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्च आने के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। यह समय सेहत की दृष्टि से भी थोड़ा प्रतिकूल रहा सकता है। ऐसे में इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ख्याल रखें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें। कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।