Saptahik Dhanu Rashifal: व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सुखद और लाभप्रद साबित होंगी। विभिन्न स्रोतों से आय होगी और आप धन संचय करने में भी कामयाब होंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है।
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में छोटे-छोटे कार्यों को करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। इस दौरान आपको लोगों से अपेक्षा करने की बजाय अपने कार्य खुद ही समय पर निबटाने का प्रयास करना चाहिए। धनु राशि के जातकों को सप्ताह के पूर्वार्ध में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आप कोई भी बड़ा फैसला भावुकता अथवा क्रोध में आ कर न करें।
धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत भले ही आपाधापी भरे रहे लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको काफी सुकून रहने वाला है। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सुखद और लाभप्रद साबित होंगी। विभिन्न स्रोतों से आय होगी और आप धन संचय करने में भी कामयाब होंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है।
सप्ताह की शुरुआत में आपकी लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ अनबन होने की आशंका है। इस दौरान आप अपने प्रेम संबंध को लेकर जरा ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं। रिश्तों में आई गलतफहमियों को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को पीला चंदन अर्पित करके श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।