फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (10 to 16 March 2025): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 09 Mar 2025 03:37 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Scorpio Weekly Horoscope:परिवार के साथ अच्छे पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ आप अपने रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक राशि 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी तमाम तरह की चिंताओं को दूर करके मनचाही सफलता दिलाने वाला साबित होगा। पूरे सप्ताह आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। आपकी मधुर वाणी और अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार से जुड़े किसी मसले को लेकर परेशान चल रहे थे तो इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से उसका हल खोजने में कामयाब हो जाएंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील हो सकती है। जिससे आपकी मार्केट में साख बढ़ेगी।

Shani Gochar 2025: 29 मार्च को शनि का होगा राशि परिवर्तन, जानें मेष राशि पर क्या होगा असर

सप्ताह के उत्तरार्ध में विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद और नये संबंधों का विस्तार करने वाली साबित होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह शुभता लिए हुए है। स्वजनों के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। परिवार के साथ अच्छे पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ आप अपने रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।

Amalaki Ekadashi: आमलकी एकादशी पर कर लें ये काम, बदल जाएगी आपकी किस्मत

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाकर चालीसा का सात बार पाठ करें।

विज्ञापन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें